विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य चिकित्सा श्री अरुण कुमार सिंह ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण.

विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य चिकित्सा श्री अरुण कुमार सिंह ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण.

Share
Link copied

राँची : खेल गांव स्थित मेगा कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने के बाद आज विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अरुण कुमार सिंह स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने सदर अस्पताल रांची पहुंचे। यहां उन्होंने एनएचएम निदेशक रविशंकर शुक्ला, उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची उत्कर्ष गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार से सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली।

विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा अरुण कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में डॉक्टर्स, नर्स, दवाइयों और बेड की उपलब्धता के बारे में सिविल सर्जन से विस्तार से जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 240 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड हैं। अरुण कुमार सिंह ने और बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिस पर उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने बताया कि इस पर कार्य प्रगति पर है जल्द ही अस्पताल में और नए बेड की व्यवस्था कर ली जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि जेवियर कॉलेज के हॉल में भी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था करने की तैयारी है।

अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सिविल सर्जन से कहा कि अस्पताल में इलाजरत मरीजों को दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सही तरीके से धरातल पर उतारें, सदर अस्पताल रांची में पूरे झारखंड की नजर है। यहां व्यवस्था ठीक रहेगी तो लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा। ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है।

अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु किसी भी तरह से कमी नहीं होने दी जाएगी विभाग इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे सभी डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल कर्मी, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सबके मन में प्रेम और आदर का भाव है। मैं उम्मीद करता हूं कि किसी की शिकायत सुनने को नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था के औचक निरीक्षण के लिए वह किसी भी समय अस्पताल पहुंच सकते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow