खलारी में सीसीएल अस्पताल में कोविड सेंटर बनाये.
खलारी : रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर सीसीएल अस्पताल डकरा को 50 बेड का कोविड सेंटर बनाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि खलारी प्रखण्ड अंतर्गत 14 पँचायत में पचास हजार की आबादी है जिसमे मजदूर और किसान वर्ग सहित अन्य लोग शामिल हैं। एनके अंतर्गत एक सीसीएल अस्पताल है जिसमे चिकित्सा की कोई अच्छी सुविधा नही है। जिससे यहां के कोरोना मरीजो का इलाज हो सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि मरीजों को रांची जाना पड़ता है लेकिन इसकी दूरी 75 किमी है।सुरेश बैठा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कोविड का सेंटर जिसमे ऑक्सीजन, भेंटीलेटर युक्त 50 बेड बनाने से खलारी की जनता के लिए सहूलियत होगी।इसलिए सीसीएल अस्पताल डकरा में कोविड सेंटर बनाया जाय।
खलारी, मुमताज अहमद

















