मुरपा में नवनिर्मित अस्पताल भवन को कोविड-19 अस्पताल बनाने की मांग : भाकपा.

मुरपा में नवनिर्मित अस्पताल भवन को कोविड-19 अस्पताल बनाने की मांग : भाकपा.

Share
Link copied

रामगढ़ : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रामगढ़ जिला प्रशासन से मांग करती है कि मुरपा में बने अस्पताल भवन को कोविड-19 अस्पताल के रूप में अविलंब चालू किया जाए। इसे लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह झारखंड राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने बयान जारी किया है। जिसमे मुरपा स्थित नवनिर्मित अस्पताल भवन कोविड-19 अस्पताल के रूप में चालू करने की मांग की है। कहा है कि जिला प्रशासन से मांग है कि मांडू प्रखंड के कुजु मुरपा में नवनिर्मित अस्पताल भवन में कोविड-19 अस्पताल के रूप में चालू किया जाए।

उन्होंने कहा कि अस्पताल बने बरसो गुजर गए, एक दशक पार होने के बाद भी अस्पताल का उद्घाटन नहीं हो सका। जबकि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही के समय उक्त अस्पताल करोड़ों की लागत से बनाया गया। लेकिन आज तक किसी भी सरकार का ध्यान उस और नहीं गया। पाठक ने कहा की पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का भी ध्यान आकृष्ट कराया था। बावजूद यह भवन सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। लेकिन आज तक अस्पताल चालू नहीं हुआ। अस्पताल का आज तक उद्घाटन नहीं हुआ। लेकिन पुन: रिपेयरिंग का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि केवल ठेकेदारी के उद्देश्य से ही राज्य में बिल्डिंग बने हुए है सरकार आती-जाती रही, जिला प्रशासन भी आते जाते रहे, कई बार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद कुछ नही हो सका। अस्पताल भवन सफेद हाथी के रूप में मुरपा में खड़ा दिख रहा है। इस बार कोरोना महामारी की चपेट में आकर लोग मर रहे है।, अस्पतालों में जगह नहीं मिल रहा है। इस विषम परिस्थिति में मुरपा कुजु के अस्पताल भवन को कोविड-19 अस्पताल के रूप में चालू करने पर विचार करनी चाहिए ।ऑक्सीजन और सभी तरह के व्यवस्था अस्पताल में दिया जाए। इसके लिए अगर जिला प्रशासन चाहे तो सीसीएल के सहयोग से भी कोविड-19 हर तरह की सुविधा के साथ चालू कर सकती है।

रामगढ़, आकाश/अशोक

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow