वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, कॉल करने पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी सहायता.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, कॉल करने पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी सहायता.

Share
Link copied

राँची : वैश्विक महामारी COVID-19 के नियंत्रण के लिए पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है। ज़िला वासियों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं एवं अन्य सुविधाएं घर तक पहुंचाने की पर्याप्त व्यवस्था ज़िला प्रशासन द्वारा की गई है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन रांची द्वारा एक नई पहल की गई है, जिसके तहत सीनियर सिटीजन अर्थात वयोवृद्ध नागरिकों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, कॉल करने पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी सहायता.

वरिष्ठ नागरिक निम्न नंबरों पर कर सकते हैं काॅल
सीनियर सिटीजन के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नंबर पर वयोवृद्ध नागरिक कॉल कर सकते हैं, यह नंबर 9693859914 और 9608916492 हैं। यह मोबाइल नंबर सुबह 09:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यरत रहेंगे। इन हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर जरूरतमंद बुजुर्ग नागरिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

रांची उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर का लाभ उठायें। वाॅलेंटियर्स आपकी सहायता करेंगे। श्री छवि रंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को घरों से आवश्यक होने पर ही निकलने की जरुरत है, बुजुर्गों को समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर पर काॅल करें, जल्द से जल्द उन तक सहायता पहुँचाई जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow