खलारी में सीसीएल कर्मी के आवास पर अपराधियों ने चलाई गोली.

खलारी में सीसीएल कर्मी के आवास पर अपराधियों ने चलाई गोली.

खलारी : खलारी थाना क्षेत्र के धमधमियां में एक सीसीएल कर्मी के आवास पर अपराधियों ने गोली चलाई है। यह घटना रविवार की रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय सीसीएल कर्मी का छोटा बेटा घर में अकेला सोया हुआ था। धमधमियां ए टाइप काॅलोनी निवासी सीसीएल कर्मी परमेश्वर महतो के आवास पर गोली चलाई गई है। खलारी पुलिस ने घटना स्थल पर दो गोली का खोखा बरामद किया है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ग्रामीणों ने बताया कि परमेश्वर महतो सीसीएल परियोजना में कार्यरत हैं घटना के समय घर पर उनका छोटा बेटा मौजूद था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि परमेश्वर महतो की तबीयत खराब होने के कारण उनको बेहतर ईलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है साथ ही उनके परिजन भी रांची में ही थे घटना के समय घर के अन्दर कमरे में उनका छोटा बेटा सोया हुआ था । 2:30 ( ढाई बजे ) रात गोली की आवाज सुनने के युवक नीद से जागा और जब अपराधी फायरिंग कर चले गए जिसके युवक बाद ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर बुलाया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद अहले सुबह खलारी पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घटना की छानबीन की अपराधियों ने घर के दरवाजा और खिड़की पर दो गोली चलाई है।

ख़लारी, मो मुमताज़

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now