हेमन्त सरकार टीएसी को दंतविहीन बनाने का कर रही है प्रयास : अर्जुन मुंडा.

हेमन्त सरकार टीएसी को दंतविहीन बनाने का कर रही है प्रयास : अर्जुन मुंडा.

Share
Link copied

राँची : धरती आबा बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सह जनजाति उलगुलान समारोह कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से वर्चुवल माध्यम से जुड़े केंद्रीय मंत्री मंत्री अर्जुन मुंडा ने धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने शोषण के खिलाफ अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपने को साकार करने के लिए भाजपा दृढसंकल्पित है। इस देश में साढ़े दस करोड़ से ज्यादा जनजाति के लोग हैं जिन्हें 9वें शेड्यूल में उनके हक और अधिकार को सुरक्षित रखा गया है। धारा 242 में राष्ट्रपति को भी उत्तरदायित्व बनाया गया है।

साथ ही ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी को भी विशेष अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने आदिवासियों के अधिकार पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के आदिवासी समाज के लोगों को समझना होगा कि राज्य की हेमन्त सरकार हमारे हक अधिकार किस तरह से मार रही है। जनजातीय समाज को जागरूकता का परिचय देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने एक तरफ संघर्ष तो दूसरी तरफ शांति के साथ जीवन यापन का भी सूत्र दिया। उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा टीएसी में किए गए छेड़छाड़ को लेकर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा कि टीएसी को दंत विहीन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में जनजाति मोर्चा की जिम्मेवारी बढ़ गई है। जनजातीय विकास हेतु केंद्र सरकार 36 हजार आदर्श ग्राम व प्रत्येक प्रखंड में एकलव्य विद्यालय करेगी शुरू।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने 36000 गांव को आदर्श ग्राम बनाने की योजना बनाई है। जिसमें 5 सालों में आधारभूत संरचना, रोजगार का बढ़ावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की पूर्ण व्यवस्था, नेटवर्क व्यवस्था समेत 55 व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत कार्य होंगे। प्रत्येक वर्ष 7000 गांव आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। जनजातियों बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय के तर्ज पर प्रत्येक प्रखंड में एक एकलव्य विद्यालय बनाने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी के पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय विकास हेतु एक बैठक भी बुलाई है इसमें कई फैसले लिए जाएंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow