घर का छज्जा गिर जाने से एक युवक की हुई मौत, मेयर पीड़ित परिवार से मिली.

घर का छज्जा गिर जाने से एक युवक की हुई मौत, मेयर पीड़ित परिवार से मिली.

Share
Link copied

राँची : शनिवार की रात वार्ड-28 स्थित मधुकम में घर का छज्जा गिर जाने से भरत सोरेन नामक युवक की मौत हो गई। वह मकान के छज्जा के नीचे बैठा हुआ था। इस घटना की सूचना मिलने पर मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने रविवार को पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने सुखदेव नगर थाना में सनहा दर्ज कराया। साथ ही हेहल सीओ से बात कर पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुआवजा राशि का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

मेयर ने बताया कि भरत सोरेन चाईबासा जिले के केन्जरा गांव के निवासी थे। वे अपने परिवार के साथ मधुकम में किराए के मकान में रहते थे। हाल ही में कोरोना से उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। अब घर का बेटा भी परिवार का साथ छोड़ गया। उन्होंने बताया कि मृतक की मां को पेंशन योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही राशन कार्ड में परिवार के जिन लोगों का नाम छुटा हुआ है, उनका नाम जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारी से बात की जाएगी।

मौके पर सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी, अंचल अधिकारी हेहल, ओमप्रकाश मंडल, स्थानीय वार्ड पार्षद, शशांक राज, चंदन प्रजापति, ननकु तिर्की समेत कई उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow