SmartSelect 20210704 170439 WhatsApp

सांसद संजय सेठ ने किसानों के साथ रोपा धान, हल भी चलाया.

राँची : सांसद श्री संजय सेठ ने आज रविवार को बुढ़मू प्रखंड के साड़म गांव में किसानों के साथ धान रोपा किया। इस दौरान श्री सेठ ने एक खेत में हल भी चलाया। धान रोपा कार्यक्रम में श्री सेठ के साथ किसान परिवार के लोग भी शामिल थे। धान रोपा में शामिल होने के बाद श्री सेठ ने कहा कि किसान ही इस देश के भाग्य विधाता हैं। अन्नदाता धरती पर भगवान का दूसरा रूप है। वही है, तभी हम सब हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समझना है, खेती को समझना है तो इनके बीच आना होगा। इसी उद्देश्य से आज मैं भी किसानों के बीच आया। थोड़ी देर हल चलाया, धान रोपा किया। किसानों के परिवारों से मिला, बच्चों से मिला। उनका कुशलक्षेम पूछा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों के उत्तरोत्तर विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। यही वजह रही कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सीधे राशि भेजी गई। उन्हें कई अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए। कोरोना संक्रमण का दौर और प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को मुफ्त अनाज देने की घोषणा की। यह घोषणा भी अन्नदाताओं के परिश्रम से ही फलीभूत हुई और आगे भी होगी। इसलिए हम सब अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञ हैं। पूरा देश अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञ है।

Share via
Share via