पुण्यतिथि पर भी गन्दगी से भरा रहा स्वामी जी का प्रतिमा स्थल, सांसद संजय सेठ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई.

पुण्यतिथि पर भी गन्दगी से भरा रहा स्वामी जी का प्रतिमा स्थल, सांसद संजय सेठ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sun, 04 Jul 2021 11:31 AM (IST)

राँची : राँची में मेकॉन के समीप स्वामी विवेकानंद की बड़ी प्रतिमा है। आज स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि भी है परंतु यह दुर्भाग्य है कि ना तो जिला प्रशासन और ना तो राज्य सरकार को स्वामी विवेकानंद की सुध आई। पुण्यतिथि के दिन भी उक्त स्थल गन्दगी से भरा पड़ा रहा। उक्त स्थल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के आसपास बड़ी बड़ी झाड़ियां और घास उग आए थे। गंदगी का अंबार लगा हुआ था। जिसे सांसद संजय सेठ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने थोड़ा साफ सुथरा किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर सांसद श्री सेठ ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस युवा और तेजस्वी पुरुष ने भारतीयता को विश्व पटल पर मजबूती से परिभाषित किया, उनकी पुण्यतिथि पर राज्य सरकार और प्रशासन दोनों ही उन्हें भूल गए। यह विशुद्ध रूप से घोर लापरवाही का मामला है। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि हम सबके लिए प्रेरणा देने वाली तिथि है। उनकी प्रेरणा का ही फल है कि हम अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहे हैं परंतु राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा स्वामी विवेकानंद की अनदेखी कहीं ना कहीं यह दर्शाता है कि सरकार और प्रशासन अपने महापुरुषों के प्रति बिल्कुल ही संवेदनशील नहीं है। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। श्री सेठ ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार को अविलंब संज्ञान लेना चाहिए और इसके लिए जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित करना चाहिए।

आज के इस कार्यक्रम में रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात रितंकर दत्ता पप्पू वर्मा जयमसीह तिग्गा निर्भय सिंह संजय पोद्दार पंकज श्रीवास्तव अनिल विजय रोहित ठाकुर अमित मिश्रा सौरभ कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow