राँची के डेली मार्केट थाना से चोरी के बाईक के साथ दो आरोपी पकड़े गए, चार वाहन हुआ बरामद.

राँची के डेली मार्केट थाना से चोरी के बाईक के साथ दो आरोपी पकड़े गए, चार वाहन हुआ बरामद.

राँची : राँची के कैलाश बाबू स्ट्रीट डेली मार्केट से बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से कल बाईक चोर अब्दुल कुद्दुस को गिरफ्तार किया गया और पकड़े गए चोर से चोरी का बाईक बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी नें पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि वह बाईक चोरी कर कांके निवासी रेहान अंसारी को बेचा करता था। पुलिस के द्वारा जब रेहान अंसारी के घर छापेमारी की गई तो रेहान के घर से एक स्कूटी और बाईक बरामद किया गया और रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में कोतवाली एएसपी मुकेश कुमार नें जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस नें गिरफ्तार अपरधियों के पास से दो स्प्लेंडर एक स्कूटी और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया है, साथ ही इनके पास से चाभी, लॉक तोड़ने के उपकरण, गाड़ी के कागजात, गाड़ी के नम्बर बदलने के लिए पेपर पर नम्बर बरामद किया गया है। पूरे अभियान में डेली मार्केट थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा के साथ अनिल कुमार यादव, प्रदीप कुमार केसरी, संदीप कुमार, सुमीत कुमार भगत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now