मॉनसून सक्रिय, राज्य के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

मॉनसून सक्रिय, राज्य के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

Share
Link copied

Ranchi: झारखंड में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे. राज्य के विभिन्न भागों में बारिश होने का अनुमान है. राज्य के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र कायम होने के कारण मॉनसून की सक्रियता बढ़ सकती है. इसका असर झारखंड के उत्तर पूर्वी राज्यों पर ज्यादा पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है. संताल परगना में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है.

जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे विभिन्न हिस्सों का तापमान कम रहेंगे. रांची और रामगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक नीचे हो सकती है. इन जिलों में 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा. जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32 डिगी सेल्सियस होगा.

विभिन्न शहरों में शुक्रवार को संभावित तापमान
डिग्री सेल्सियस

रांची 27.0 23.0

बोकारो 28.0 24.0

पलामू 29.0 23.0

दुमका 29.0 24.0

जमशेदपुर 32.0 26.0

देवघर 29.0 24.0

गिरिडीह 29.0 24.0

धनबाद 29.0 24.0

हजारीबाग 28.0 25.0

रामगढ़ 26.0 22.0

कोडरमा 28.0 23.०

इसे भी पढ़े :-

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow