अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

Share
Link copied

जिला समाहरणालय सभागार में आज मंगलवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त माधवी मिश्रा ने की. बैठक में उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी से अवैध खनन के तहत की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली. जिसमें पूर्व की बैठक में अंचलाधिकारियों को प्रतिमाह 25 तारीख तक अवैध खनन संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट के लिए दिए गए निर्देश के आलोक में मिले प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़े :-

टोक्यो ओलिंपिक -सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से, वहीं झारखण्ड के सिमडेगा जिले में सलीमा के घर में टीवी केबल और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई

पदाधिकारियों को औचक निरीक्षण का निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए सरकार द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पूरी तरह से प्रतिबंधित है. बावजूद कुछ क्षेत्र से अवैध रूप से बालू उठाव के मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने इस पर विशेष ध्यान देने एवं कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. इस संबंध में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण का निर्देश दिया गया. दामोदर नदी के आस-पास के क्षेत्रों से संबंधित अंचलाधिकारियों को विशेष रुप से औचक निरीक्षण करने एवं अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़े :-

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को वैध ईंट भट्टों, कारखानों, क्रशरों की सूची अंचल कार्यालय एवं थानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की बात कही है. बैठक में सीसीएल के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध खनन पर विशेष ध्यान देने एवं इससे संबंधित जानकारी जिला प्रशासन को देने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिन खनन क्षेत्रों में खनन का काम पूरा हो गया है, उसे तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow