WhatsApp Image 2021 09 15 at 12.09.22 PM

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स के आईसीयू में इलाजरत पत्रकार बैजनाथ महतो जी के परिवार से मुलाकात की

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज रिम्स के आईसीयू में इलाजरत पत्रकार बैजनाथ महतो जी के परिवार से मुलाकात की और उनके परिवार वालो को अच्छे से अच्छे इलाज के लिए अगर झारखण्ड से बहार भी जाना पड़े तो उन्हें भेजा जायेगा .। स्वास्थ मंत्री ने रिम्स डायरेक्टर को महतो को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो राज्य के बाहर भी बेहतर इलाज के लिए जाना पड़े तो सोचे नही इसकी सरकार व्यवस्था करेगी।
इस दौरान रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद और चिकित्सक डॉ सीबी सहाय भी उपस्थित रहे। गौरतलब है की पत्रकार बैधनाथ महतो बीते एक हफ्ते से मौत से जंग लड़ रहा है , उनकी ये हालत अपराधियों ने की है । उनपर जानलेवा हमला हुआ था जिसके बाद उन्हें रिम्स में एडमिट कराया गया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via