हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल का किया गया उद्घाटन।

Share
Link copied

हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन रेलवे ए.डी.आर.एम सतीश कुमार के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बिनु सिंह, सीनियर डी .सी.एम अविनाश, , समाजसेवी ललन सिंह, एच.ई.सी सिक्योरिटी हेड ब्रजेश सिंह मौजूद थे। समिति के तरफ से सभी मुख्यातिथियों को चुनरी एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।
विदित हो कि समिति के द्वारा इस साल 57वां वर्ष मनाया जा रहा।कोरोना काल को देखते हुए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस वर्ष भी पूजा किया जा रहा।सचिव इंदरजीत सिंह ने कहा कि समिति में 60 लोगो की टीम है जिन्हें अलग अलग जिम्मेवारी दी गयी गई। कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष भी छोटा पंडाल एवं सरकार के गाइडलाइन्स को पालन करते हुए ही पूजा किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow