उपराजधानी दुमका में इनदिनों अपराधियों का आतंक, दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर दिन -दहाड़े चलती ट्रकों से लूट पाट

उपराजधानी दुमका में इनदिनों अपराधियों का आतंक, दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर दिन -दहाड़े चलती ट्रकों से लूट पाट

Share
Link copied

संथाल ब्यूरो
दुमका:- दुमका जिला के रामगढ़ थाना अंतर्गत दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर कौआम गांव के पास गुरुवार की सुबह रास्ते पर चलती ट्रकों से हथियार का भय दिखाकर लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने तड़के एक ट्रक ड्राइवर से 40 हजार रुपए लूट लिए। लूट का शिकार ट्रक ड्राइवर ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी अपराधी भागने लगे। रामगढ़ के थाना प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों का पीछा कर ककनिया पहाड़ के पास एक अपराधी को धर दबोचा। पुलिस ने अपराधी की बाइक भी बरामद की है। वहीं दो अपराधी भागने में सफल हो गए। पुलिस को आशंका है कि अन्य दोनों अपराधी ककनिया पहाड़ पर जंगल में छिपे है। पुलिस ककनिया पहाड़ को चारों ओर से घेर कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं अपराधियों की धर पकड़ के लिए जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड मंगाया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी के एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने मामले में अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
इन्हें भी पढ़ें:-झारखंड प्रदेश में बढ़ा पुलिसया आतंक,जनता भयभीत : दीपक प्रकाश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow