कांग्रेस भवन, रांची में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

कांग्रेस भवन, रांची में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

Share
Link copied

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी की मौजूदगी में आज कांग्रेस भवन, रांची में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का नेतृत्व प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव तनवीर खान व रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अख्तर अली ने किया। इस अवसर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा पार्टी नीति-सिद्धांतों को अवगत कराया।
इन्हे भी पढ़े : इस बार विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर नहीं किया जायेगा़ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
समारोह में मो नोमान, मो इरशाद खान एवं साहिल खान के साथ उनके सैकड़ो समर्थक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण किया।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयमैन शकील अख्तर अंसारी ने पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने पर विश्वास रखती है। आज मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण आमजनता त्रस्त है और भाजपा नये -नये ड्रामाबाजी कर आमजनता को ठगने का काम कर रही है। मोदी जी एक वर्ष में 30 रूपया से ज्यादा पेट्रोल-डीजल में बढ़ाती है और 05 और 10 रूपैया कम करके जनता के हितैशी बनाने का ढोंग करती है। प्रदेश महासचिव तनवीर खान ने कहा कि भाजपा के गलत नीति के कारण त्रस्त होकर आज पूरा देश कांग्रेस के विचार-धारा में चलने को तैयार हैं। इस कारण हर रोज   कई सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक पार्टियों के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है। कांग्रेस पार्टी सभी नये कार्यकर्ताओं को तहेदिल से स्वागत करती है।महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष अख्तर अली ने कहा कि भाजपा से त्रस्त होकर आमजनता का रूझान कांग्रेस पार्टी की ओर लगातार बढ़ रही है। भाजपा से आमलगों की मोह भंग हो गई है। कंाग्रेस की नीति देश व राज्य के भलाई की रही है इसलिए कांग्रेस पार्टी ही देश व राज्य को चला सकती है। कांग्रेस सदस्यता लेने वाले में युनुस खान,मुमताज खान, अली हसन, आकीब जावेद,इरफान , मोहम्मद सगीर, जसीम , मो. समद सहित सैकड़ो कार्यकर्तागण शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता गुलाम रब्बानी फिरोज अंसारी रमजान अंसारी परवेज अंसारी आतिफ, तौकीर आलम फिरोज अंसारी, महानगर के उपाध्यक्ष  तौकीर अख्तर, उपाध्यक्ष परवेज खान, प्रखंड अध्यक्ष फिरोज अंसारी, शम्स तबरेज, अबू कामरान मौजूद थे।
इन्हे भी पढ़े :इस बार विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर नहीं किया जायेगा़ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow