झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 84664 पहुंचा.

Share
Link copied

Team Drishti

देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 84664 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 1013 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 1119 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 9 मरीजों की मौत हो गई.

झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित रांची से 266, बोकारो से 106, चतरा से 6, देवघर से 36, धनबाद से 50, दुमका से 29, पूर्वी सिंहभूम से 165, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 22, गोड्डा से 20, गुमला से 14, हजारीबाग से 58, जामताड़ा से 4, खूंटी से 19, कोडरमा से 24, लातेहार से 16, लोहरदगा से 14, पाकुड़ से 33, पलामू से 11, रामगढ़ से 15, साहेबगंज से 3, सराईकेला से 46, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 34 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.

झारखण्ड में अबतक 84664 पोजिटिव केस, 11482 सक्रिय केस, 72461 मरीज ठीक हुए और 721 मौतें शामिल हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow