झारखंड में पंचायत चुनाव समय पर नही कराने के विरोध में गढ़वा भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष में नेतृत्व में प्रखण्ड कार्यालय में एक दिवसीय धरना
झारखंड में पंचायत चुनाव समय पर नही कराने के विरोध में गढ़वा भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष में नेतृत्व में प्रखण्ड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया। मौके पर भाजपा के नेताओ ने सरकार पर जमकर जुबानी हमला करते हुए पंचायत में प्रतिनिधियों से पैसे की उगाही करने का आरोप लगाया। गढ़वा के बीजेपी से पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहाकि सरकार के कर्मियों के माध्यम से 20 करोड़ की उगाही की गई है कि पंचायत का चुनाव न हो।
वहीं प्रदेश महामंत्री ने बोला कि बर्तमान की सरकार कोरोना की रोना रो रही है एक साल पहले ही पंचायत चुनाव का समय हो चुका था लेकिन सरकार के द्वारा समय का बढ़ाना समझ मे नही आ रहा है अन्य राज्यों ने समय रहते चुनाव पूरा कर लिया जल्द से जल्द राज्य में पंचायत चुनाव नही होती है तो सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर आंदोलन किया जायेगा ।
इन्हे भी पढ़े :-झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने जेपीएससी के जवाब का दिया जवाब।



















