रामनवमी (RAMNAVMI)पर मुख्यमंत्री की घोषणा भगवान श्री राम के तपोवन मंदिर का जीर्णोद्वार किया जायेगा
झारखण्ड के रांची में रामनवमी (RAMNAVM) के अवसर पर आज श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारो ओर जय श्री राम के उद्घोष गूंज रहे थे । सड़को पर श्रद्धालुओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रीरामनवमी की परंपरागत शोभायात्रा कोई भग्त शिव के रूप में था तो कोई हनुमान जी का भेष लिए हुआ था तो हजारो भगत हाथ में भगवान हनुमान का पताका लिए हुए जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। सब भगवान श्री राम के प्रति हमारी अटूट एवं असीम भक्ति को ही दर्शा रहा था । इस मौके पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी श्रद्धालुओ के बीच गए। वे सबसे पहले तपोवन मंदिर निवारनपुर में श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। फिर मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत तरीके से पूजा -अर्चना कर राज्य एवं राज्यवासियों के सुख- समृद्धि और अमन -चैन की कामना की।


देवघर त्रिकूट पर्वत के रोप वे का तार टुटा ( ropeway broken), एक की मौत की खबर
देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर बने रोपवे का तार टूट (ropeway broken)जाने से रोपवे का एक केबिन गिर गया है जिसमे एक…

मां दुर्गा के रूप में विधायक द्वारा महिषासुर रूपी सांसद वध करने की तस्वीर वायरल (VIRAL) ! आजसू में रोष गुस्सा आंदोलन की चेतावनी
रामगढ़ झारखंड के रामगढ़ जिले में सांसद और विधायक की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने से हिन्दू समाज और जिला…
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी की परंपरागत शोभायात्रा लंबे समय से चलती आ रही है। यह अनवरत चलती रहे, यह हम सभी भगवान श्रीराम से कामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सड़कों पर उतरा श्रद्धालुओं का सैलाब यह बता रहा है कि जन- जन के सीने में भगवान श्री राम बसे हैं । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हम सभी के शरीर में इतना ताकत भरते हैं, जिसके कारण कोने-कोने से श्रद्धालु आज यहां आकर भगवान श्री राम के चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद ले रहे हैं और साथ में श्री रामनवमी शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं ।रामनवमी का त्यौहार हम सभी को एकजुट और मजबूती प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि तपोवन मंदिर का सौंदर्यीकरण सरकार के द्वारा किया जाएगा। यह कार्य अगले वर्ष रामनवमी के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।


















