मां दुर्गा के रूप में विधायक द्वारा महिषासुर रूपी सांसद वध करने की तस्वीर वायरल (VIRAL) ! आजसू में रोष गुस्सा आंदोलन की चेतावनी

मां दुर्गा के रूप में विधायक द्वारा महिषासुर रूपी सांसद वध करने की तस्वीर वायरल (VIRAL) ! आजसू में रोष गुस्सा आंदोलन की चेतावनी

Share
Link copied

मां दुर्गा के रूप में विधायक द्वारा महिषासुर रूपी सांसद वध करने की तस्वीर वायरल (VIRAL) ! आजसू में रोष गुस्सा आंदोलन की चेतावनी

 रामगढ़ 

झारखंड के रामगढ़ जिले में सांसद और विधायक की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने से हिन्दू समाज और जिला आजसू पार्टी उबाल पर है। आजसू पार्टी के लोग रामगढ थाना में बुधवार देर शाम आवेदन देकर फोटो वायरल करने वाले संतोष वीर नामक युवक को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है नही तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

इमरान खान (IMRAN KHAN)की सरकार पर फैसला थोड़ी देर में

 

दरअसल वायरल हो रहे फोटो में मां दुर्गा की तस्वीर रामगढ कांग्रेस विधायक ममता देवी की रूप दर्शाया गया है तो वही महिषासुर की तस्वीर आजसू पार्टी के गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की है। जिसमे विधायक ममता देवी सांसद को वध करते हुए की तस्वीर में  दर्शाया गया है।आजसू पार्टी के रामगढ नगर सचिव नीरज मंडल ने बताया कि संतोष वीर नाम के एक युवक ने हिन्दू देवी देवता के तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है  कांग्रेस की विधायक ममता देवी को दुर्गा और सांसद को महिषासुर के रूप में दर्शाया गया है और इस फोटो को वह अपने फेसबुक सोशल मीडिया के जरिये वायरल कर रहा है। जिसका हिन्दू समाज के लोग और आजसू पार्टी ऐसे अपराध करने वाले युवक अविलम्ब करने की पुलिस से मांग की है अगर इसकी गिरफ्तारी जल्द पुलिस नही करती है तो आजसू पार्टी उग्र आंदोलन करेंगी।

 

 

आजसू पार्टी के द्वारा रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार से मिलकर हिंदू देवी देवता का मजाक उड़ाने वाले संतोष वीर नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की ! मौके पर आजसू पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि संतोष वीर के द्वारा हिंदू धर्म देवी देवता का मजाक बना कर हम सभी हिंदुओं का आस्था को ठेस  पहुंचाया है ! माननीय सांसद चंद प्रकाश चौधरी जी को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है दुर्गा मां के रूप में स्थानीय विधायक ममता देवी के द्वारा वध करने का का चित्र उल्लेख किया गया है जिससे हम सभी  पार्टी कार्यकर्ता एवं सभी हिंदू सनातन धर्म प्रेमी काफी आहत है, आजसू पार्टी मांग करती है कि उचित कार्रवाई करते हुए इस तरह का हिंदू देवी देवता का मजाक उड़ाने वाले पर अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का कार्य करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी व्यक्ति हिंदू धर्म के देवी देवता का मजाक नहीं बना सके !

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow