NDA

NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपती मुर्मू ने JMMअध्यक्ष शिबू सोरेन से माँगा समर्थन

Share
Link copied

रांची- NDA के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू अपने रांची दौरे के दौरान विभिन पार्टियों के नेताओ से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन की मांग की, इस दौरान द्रोपती मुर्मू ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से औपचारिक मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील की।इस दौरान पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी मौजूद थे, द्रोपती मुर्मू के साथ मुलाकाती के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे।हालांकि शिबू सोरेन से मुलाकात के दौरान अभी तक किसी प्रकार की पार्टी के तरफ से किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की गई कि आखिरकार झामुमो एनडीए या फिर यूपीए की प्रत्याशी को समर्थन देगी, लेकिन सूत्र यह बता रहे है कि द्रोपति मुर्मू के झारखंड में बिताए गए कार्यकाल और आदिवासी उम्मीदवार को देखते हुए झामुमो द्रोपति मुर्मू को समर्थन दे सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow