Gumla : सनकी युवक ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर किया जानलेवा हमला, 2 की मौत, दो रांची रेफ़र
Gumla:झारखण्ड के गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के जामटोली में एक सनकी युवक ने एक ही परिवार के 4 लोगों पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना सोमवार देर रात की है। वही इस जानलेवा हमले में मेलयानी मिंज और उसके पति रिचर्ड मिंज की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद (Dhanbad)बैंकमोड़ में मुथूट फिनकॉर्प में डकैती के प्रयास में मुठभेड़, एक डकैत की मौत……
जबकि उसके दो बेटा-बेटी तेरेसा मिंज और गुलशन मिंज घायल हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार आरोपी युवक का नाम सत्येंद्र लकड़ा है और वह मृतिका के परिवार में ही पिछले 1 वर्षों से साथ में रहता था और खेती बाड़ी करता था।
नशे की हालत में सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्यों पर हमला कर दिया फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। वही रात में परिवार के सभी सदस्यों पर जानलेवा हमला कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा और जमकर पिटाई की। तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मंगलवार को पुनः गांव पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है
















