पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम को क्लीनचिट देने वाले डीएसपी से आज ED करेगी पूछताछ, उगलेंगे कई राज

पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम को क्लीनचिट देने वाले डीएसपी से आज ED करेगी पूछताछ, उगलेंगे कई राज

Share
Link copied

रांची :  ED News पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम को क्लीनचिट देने वाले डीएसपी से आज ED करेगी पूछताछ, उगलेंगे कई राज

रांचीः बरहरवा टोल प्लाजा विवाद में आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा को 24 घंटे में क्लीन चिट देने वाले डीएसपी से आज ईडी पूछताछ करेगी। डीएसपी प्रमोद मिश्रा से आज रांची स्तिथ ईडी कार्यालय में पूछताछ होनी है। ईडी ने उन्हें समन भेज कर 12 दिसंबर को हाजिर होने को कहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने आज 11:00 बजे प्रमोद मिश्रा को हाजिर होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने 5 दिसंबर को एएसआई सरफुद्दीन खान का बयान दर्ज किया था। उन्होंने बताया था कि डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने पंकज मिश्रा व आलमगीर आलम को क्लीन चिट अपने सुपरविजन रिपोर्ट में दी थी। इन दोनों का नाम केस से हटा दिया गया था। जबकि, 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।

पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम को क्लीनचिट देने वाले डीएसपी से आज ED करेगी पूछताछ, उगलेंगे कई राज

पंकज मिश्रा से की है मुलाकात

*बता दें कि 9 दिसंबर को डीएसपी राजेंद्र दुबे से ईडी ने पूछताछ की थी। उन्हें पंकज मिश्रा से मुलाकात करने का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया था। जिसके बाद उनके होश उड़ गए थे और उन्होंने ईडी से माफी भी मांगी थी। राजेंद्र दुबे के बाद प्रमोद प्रमोद मिश्रा साहिबगंज में तैनात दूसरे डीएसपी हैं, जिनसे ईडी पूछताछ करेगी। ईडी को जानकारी मिली है कि प्रमोद मिश्रा ने रिम्स जाकर पंकज मिश्रा से मुलाकात की थी।*

जो होगा देखा जाएगा

इधर मंत्री आलमगीर आलम ने रविवार को दुमका सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने सोच लिया है कि जब तक केंद्र में भाजपा की सरकार रहेगी हमें इसी तरीके के दबाव में रहकर काम करना होगा। इस दबाव में अगर बैठ जाएंगे तो जनता का काम नहीं कर सकेंगे। सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। हमें इसी माहौल में काम करना होगा एक पाव बाहर तो एक पाव भीतर। बाकी जो अंजाम होगा वह देखा जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow