साहिबगंज की घटना पर कांग्रेस( congres) विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा हमारे समाज को क्या हो गया

साहिबगंज की घटना पर कांग्रेस( congres) विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा हमारे समाज को क्या हो गया

Share
Link copied

Congres mla

रांची(RANCHI): साहिबगंज में आदिम जनजाति समाज की युवती रुबिका पहाड़िन की निर्मम हत्या उसके पति ने कर दिया.दिल्ली के श्रद्धा केस जैसी ही युवती की हत्या की गई.रुबिका के की हत्या कटर से काट कर की गई.उसके शव को कई टुकड़ो में बात दिया.अबतक पुलिस 22 टुकड़े बरामद कर चुकी है.इस मामले में कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने घटना में दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने की बात कही.

उन्होंने कहा कि हमारे समाज को क्या हो गया है,ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि इस घटना से निशब्द हो गई हूं. ऐसी घटनाएं झारखंड में बढ़ रही है.इसे रोकना बेहद जरूरी है,घटना पर लगाम लगाने के लिए एक मजबूत नीति बनाने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि किसी की भी सरकार हो घटना बेहद दर्दनाक है.जबतक दोषियों को कड़ी सज़ा नहीं मिलती तबतक लगाम लगेगा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow