Netarhat :- नेतरहाट घाटी की खाई में फिर गिरी कर बाल-बाल बचे रांची के पांच युवक
Netarhat
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Prerna chourasia
Ranchi
झारखण्ड के नेतरहाट घाटी स्थित मिलिट्री मोड़ के पास फिर सड़क दुर्घटना हुई है।सोमवार की सुबह फिर एक कार खाई में गिर गयी। कार में पांच युवक थे,सभी राँची के हेहल पहानटोली से नेतरहाट घूमने जा रहे थे।
सुबह के तीन बजे जा रहे थे नेतरहाट
बतया जा रहा है की ये पांचो युवक सुबह 3 बजे ही अपने घर से निकले थे ताकि नेतरहाट की सनराइज देख सके लेकिन मिलिट्री मोड़ से 300 मीटर ही इनके गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ने के कारन ये हादसा हो गया| हालाँकि कार खाई में गिरने के बाद एक पेड़ पे जा कर फँस गई जिसके कारण ये सारे लोग सुरक्षित है| कार अभी भी वही फँसी हुई है | हालांकि,पांचों युवकों को हल्की चोट लगी है | प्राथमिक उपचार बाद सभी युवक सकुशल हैं।
दो युवको की जान गई है तीन दिन पहले
मिलिट्री मोड़ के पास तीन दिन पहले एक कार हादसे में दो छात्र की मृत्यु और चार युवक घायल है | बताया जा रहा है की तीन दिन मई ये दूसरा मामला है जब पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में जा गिरी है |

















