Hazaribag News :-महेशरा हाई स्कूल में चहारदीवारी निर्माण को ग्रामीणों ने रोका, मापी कराने की मांग

Hazaribag News :-महेशरा हाई स्कूल में चहारदीवारी निर्माण को ग्रामीणों ने रोका, मापी कराने की मांग

Share
Link copied

Hazaribag News

Drishti  Now  Ranchi

महेशरा प्लस टू उच्च विद्यालय का डीएमएफटी फंड से चहारदीवारी एवं भवन बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक लगा दिया। ग्रामीणों ने कार्य को रोक लगाते हुए सीओ को आवेदन भी दिया है।

इस संदर्भ में ग्रामीणों का कहना है कि अंचल कार्यालय में कई बार जमीन मापी कर सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया परंतु ना ही मापी हुई और ना ही सीमांकन किया गया। विद्यालय की जमीन का बिना सीमांकन किए हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में मांग की है कि मौजा महेशरा थाना नंबर 192, खाता नंबर 86/120, रकबा 7.11 एकड़ पर झारखंड सरकार के डीएमएफटी मद से चहारदीवारी एवं भवन का निर्माण किया जा रहा है निर्माण कार्य से पहले भूमि का मापी एवम सीमांकन कराना होगा इसके बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने देंगे।

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश ने कहा कि मैं अंचलाधिकारी को जमीन मापी कर सीमांकन के लिए आवेदन लिखा था परंतु यह कार्य नहीं हुआ है। जमीन मापी एवं सीमांकन के बाद ही निर्माण कार्य होना चाहिए।

दारू अंचल के अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने कहा कि जमीन मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन होता है जिसके बाद 3 दिन के भीतर मापी एवं सीमांकन कराया जाएगा। मौके पर अर्जुन प्रसाद, कृष्ण चंद्र यादव, बुलाकी प्रजापति, रामलाल प्रजापति, वासुदेव राम, राहुल, कुमार मिश्रा, निपेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश कुमार रवि, शंकर साव, बद्री ठाकुर, जगदीश राम एवम ग्रामीण मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow