Ranchi Weather:-झारखंड के मौसम में होगा बदलाव:रांची सहित 14 जिलों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Ranchi Weather:-झारखंड के मौसम में होगा बदलाव:रांची सहित 14 जिलों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Share
Link copied

Ranchi Weather

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड के मौसम में कल से बदलाव होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने स्टेट में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि 15 मार्च से राजधानी रांची सहित राज्य के 14 ऐसे जिले हैं, जहां मौसम में बदलाव होगा। इन जिलों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन हो सकता है।
कल इन जिलों में मौसम परिवर्तन की उम्मीद
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से 15 से 17 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार 15 मार्च को राज्य के पूर्वी भाग- देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित निकटवर्ती मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले के कई इलाकों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन भी होगा।
19 डिग्री तक हो सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अलर्ट के अनुसा 16 मार्च को राज्य के अन्य हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। इस दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है। जानकारी हो कि मौसम की स्थिति को देखकर मौसम विभाग येलो, रेड, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट जारी करता है।
जानिए मौसम विभाग के अलर्ट के बारे
येलो अलर्ट

खराब मौसम की आगामी स्थिति को बताने के लिए मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करता है। ये एक तरह से खतरे की घंटी होती है। यानी मौजूदा स्थिति में बेशक खतरा नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें।
ऑरेंज अलर्ट
इसका मतलब है कि खतरे ने दस्तक दे दी। कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आ सकती है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने व लोगों को सावधानी बरतने को कहा जाता है।
रेड अलर्ट
जब मौसम के बहुत ज्यादा खराब रहने और इसके कारण नुकसान होने की आशंका होती है। इसमें सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तमाम नियमों का पालन करना चाहिए। सर्दियों में इसका मतलब ठंड की खतरनाक स्थिति और बारिश बाढ़, तूफान या नुकसानदेह बारिश से होता है।
ग्रीन अलर्ट
मौसम एकदम क्लीयर है और घबराने की कोई बात नहीं है। आप खुद को सुरक्षित समझें, मौसम को लेकर बेफिक्र रहें और अपने रेग्युलर काम को जारी रखें।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow