Ranchi News:-प्लेन उड़ाने का मामला:सांसद निशिकांत व तिवारी को हाईकोर्ट ने दी राहत, केस रद्द
Ranchi News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
एटीसी पर दबाव बनाकर सूर्यास्त के बाद देवघर एयरपोर्ट से प्लेन उड़ाने के मामले में सांसद निशिकांत दुबे व मनोज तिवारी सहित नौ लोगों को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने देवघर के कुंडा थाने में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने का आदेश दिया है।
मामला पिछले साल 31 अगस्त का है। उस दिन निशिकांत दुबे अपने दो बेटों कनिष्क कांत दुबे व माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडेय व पिंटू तिवारी आदि के साथ देवघर आए थे। आरोप है कि शाम में वापसी के दौरान उन्होंने एटीसी से जबरन प्लेन उड़ाने का क्लीयरेंस लिया, जबकि देवघर एयरपोर्ट पर नाइट टेकऑफ और लैंडिंग की सुविधा नहीं है।
इस मामले में कुंडा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट प्रशांत पल्लव व पार्थ जालान ने पैरवी की। पूर्व की सुनवाई में उन्होंने बताया था कि उस दिन 6:03 बजे सूर्यास्त हुआ था। इसके आधे घंटे बाद तक फ्लाइट उड़ सकती है। जबकि उनकी फ्लाइट शाम 6:17 बजे उड़ी थी |
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

















