Ranchi News:-शराब पी कर मार पिट करता था पति , तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

Ranchi News:-शराब पी कर मार पिट करता था पति , तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

पति अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद ली और पति को मार डाला। घटना रांची के बरियातू थाना क्षेत्र की है। चैनपुर जंगल मे पुलिस को एक लाश मिली इस लाश की पहचान लल्लू के रूप में की गयी।

72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार में
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की और 72 घंटे के भीतर ही आरोपी पत्नी और प्रेमी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल सहित लोकेशन का पता लगाकर इस हत्याकांड को सुलझा लिया। पप्पू यादव और मृतक लल्लू की पत्नी रितुवा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल किए गये औचार जिसमें खून से सना डंडा, खून लगी लाल रंग का टी शर्ट, एक काला रंग का ओपो मोबाइल, एक सफेद रंग का एमआई कंपनी का मोबाइल, एक काले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल, एक मोटरसाइकिल जेएच 13डी 9247 बरामद किया गया है।

पैसा, प्यार और वॉर
दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पीछा करके रात में प्रेमी ने लल्लू की हत्या कर दी। डंडे से इतना मारा की उसकी मौत हो गयी हत्या के बाद शव को चैनपुर जंगल मे फेंक दिया।अपने बयान में मृतक की पत्नी रितुवा ने बताया कि लल्लू अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। पप्पू और लल्लू के बीच पहले से पैसे को लेकर विवाद भी चल रहा था। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। लल्लू को अपनी पत्नी के प्रेम संबंध की भी जानकारी मिली थी तो वह ज्यादा मारपीट करने लगा था। पहले से बढ़ी नाराजगी प्रेम और पैसे के विवाद ने लल्लू के हत्या की साजिश रची।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow