WhatsApp Image 2023 04 22 at 2.19.58 PM

Ranchi News:-धुर्वा थाना पहुंचे भाजपा के नेता , सचिवालय घेराव मामले में होगी पूछताछ , हम कानून का सम्मान करते है :- प्रदेश अध्य्क्ष दीपक प्रकाश

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

सचिवालय घेराव मामले में आज प्रदेश भाजपा के नेताओं से पूछताछ होनी है। इस पूछताछ के लिए सभी नेताओं को धुर्वा थाने में बुलाया गया था। सवालों का जवाब देने आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, विधायक समरी लाल और दीपक बड़ाइक समेत कई नेता धुर्वा थाना पहुंचे। यहां बातचीत के क्रम में दीपक प्रकाश ने कहा कि हम कानून का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की सवा तीन करोड़ जनता का सहभागी है। हम उनके हर तकलीफ के साथ खड़े हैं। दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियां जिस तरह से जन विरोधी है, राज्य में कानून व्यवस्था चरमरायी हुई है। ऐसे में हम जनता के लिए हर आंदोलन आगे भी करते रहेंगे।

11 अप्रैल को भाजपा निकाला था सचिवालय घेराव मार्च
प्रदेश भाजपा की ओर से 11 अप्रैल को झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ सचिवालय घेराव निकाला गया था। धुर्वा के प्रभात तारा मैदान से यह घेराव यात्रा निकाली गयी थी। इसमें भाजपा प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं के साथ-साथ सांसद ने हिस्सा लिया था। प्रभात तारा मैदान से निकली यह घेराव यात्रा धुर्वा गोलचक्कर के पास आंदोलन में तब्दील हो गयी। पुलिस की ओर से घेराव यात्रा को रोकने के लिए बल प्रयोग किए गए थे। यहां आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया था। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पत्थर और पानी के बोतल भी फेंके गए थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नेताओं पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
14 अप्रैल को जारी किया था नोटिस
सचिवालय घेराव मामले में राज्यसभा सांसद सह प्रदेश भाजपा दीपक प्रकाश को धुर्वा थाना की ओर से शुक्रवार 14 अप्रैल को 41A के तहत नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस में उन्हें 22 अप्रैल को थाने में हाजिर होने कहा था। आज वे इसी नोटिस के तहत धुर्वा थाने पहुंचे हैं। सचिवालय घेराव मामले में कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर धुर्वा थाना में 2 पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के अलावा, 5 सांसदों ( संजय सेठ, डॉ निशिकांत दुबे, समीर उरांव, सुनील कुमार सिंह, अर्जुन मुंडा), और विधायक अमित मंडल एवं विरंची नारायण सिंह समेत 41 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
इन्हें बनाया है नामजद
1. सांसद संजय सेठ
2. सांसद चतरा सुनिल कुमार सिंह
3. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
4. विधायक बाबूलाल मरांडी
5. विधायक अमीत मंडल
6. सांसद समीर उरांव
7. सांसद निशिकांत दुबे
8. सांसद अर्जुन मुण्डा
9. श्यामनंदन ओझा, महामंत्री पांकी
10. विधायक विरंची नारायण सिंह
11. आरती कुजूर
12. अमीत कुमार रांची
13. प्रदीप मुखर्जी जमशेदपुर
14. विकाश कुमार पाण्डेय
15. शत्रुघ्न सिंह, पांकी पलामू
16. दिलीप कुमार सिंह गंगय खुर्द गोड्डा
17. अनीता सोरेन प्रदेश कार्य समिति
18. कुमकुम देवी महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता
19. मुनचुन राय
20. कामेश्वर सिंह धुर्वा
21. उमेश यादव धुर्वा
22. अमित भैया उर्फ अमित कुमार जामताडा
23. बिरेंद्र यादव, सिमडेगा
24. कमलेश राम बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी०
25. ललित ओझा
26. नीलम चौधरी
27. के0के0 गुप्ता
28. साघु मांझी पॉकी पलामू
29. कुलवंत सिंह बिंटी प्रदेश कार्य समिति सदस्य
30. विमल मरांडी, जिला अध्यक्ष एस०टी० मोर्चा दुमका
31. अशोक कुमार
32. आनंद यादव
33. रमेश सिंह
34. त्रिलोचन कुमार पासवान
35. रमेश नाथ तिवारी
36. संजु पाण्डेय
37 संजीव कुमार सिंह
38. अमर नाथ कुमार सिंह
39. ब्रजकांत केसरी
40. दीपक बडाईक
41 गुंजन यादव जमशेदपुर

Share via
Share via