hit 1

Weather Report:-झारखण्ड में एक बार फिर बढ़ा पारा , करि शहरो में पारा 42 डिग्री के पार , 15 मई से मिल सकती है थोड़ी राहत

Weather Report

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड के 12 जिलों में 42 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. अब और तापमान बढ़ने की संभावना को स्वीकार किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर घर से निकलना बेहद जरूरी नहीं है तो न करें। बुधवार को गोड्डा के लिए 43.06 डिग्री रीडिंग हासिल की गई थी। पाकुड़ और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 42 डिग्री और 42 डिग्री दर्ज किया गया। डेटा इंगित करता है कि वर्तमान मौसम का पैटर्न अधिक गर्म होगा। गरमी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 15 मई के बाद प्रदेश को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

झारखंड चक्रवाती तूफान मोचा का कितना असर
15 मई से कुछ स्थानों में बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान भी मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि अभी कई शहरों के तापमान में औऱ वृद्धि होगी। इस वक्त चक्रवात ‘मोचा’ की खूब चर्चा है। मौसम विभाग ने साफ कह दिया है कि इसका झारखंड पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा अभी जो हालात नजर आ रहे हैं उससे यही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस चक्रवात का झारखंड पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि अगर तूफान ने अपना रास्ता बदला या कोई और बदलाव हुआ तो संभावना है कि इसका असर झारखंड पर भी पड़े।
तूफान मोचा का कहां पड़ेगा असर

मौसम विभाग चक्रवात के पड़ने वाले किसी भी तरह के प्रभाव की ताजा अपडेट जारी करता रहेगा। इस तूफान का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में प्रमुख रूप से पड़ सकता है। बंगाल में इस तूफान के आने से लोगों को 12 मई से सावधान रहने की जरूरत है. समुद्र तट के करीब भी जाने से सख्त मनाही की गयी है. वहीं, ओडिशा में भी इससे संबंधित एडवाइजरी जारी की गयी है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via