TEAM INDIA

TEAM INDIA : जानिए क्यों रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या 19वें एशियाई गेम्स से बाहर

Share
Link copied

TEAM INDIA  : BCCI यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 19वें एशियाई गेम्स के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर सबको चौका दिया है. क्युकी इस टीम में बड़े और दिग्गज खिलाडी रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है. जबकि बीसीसीआई की ओर से घोषित भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है. एशियन गेम्स में क्रिकेट मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे जो 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेंगे.5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के चलते युवा खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए चुना गया है. ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा तिलक वर्मा और रिंकू सिंह भी इस टीम का हिस्सा हैं.

भारतीय टीम
ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर)

स्टैंडबॉय प्लेयर्स- यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन

एशियाई खेलों में क्रिकेट की एंट्री
16वें एशियाई खेलों में क्रिकेट को आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया था. इन खेलों का आयोजन चीन के शहर ग्वांगज़ू में 12 से 27 नवंबर 2010 के बीच हुआ था.तब चार एशियाई टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल थी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow