BABULAL MARANDI

BABULAL MARANDI: मरणासन्न कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हास्यास्पद– बाबूलाल मरांडी

BABULAL MARANDI

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया।

  मरांडी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में लैंड स्लाइड विक्ट्री से अपना आशीर्वाद दिया है।

देश की जनता बार बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की रूप में देखना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी जिसे जनता ने नेता प्रतिपक्ष के लायक भी नहीं समझा वे आज देश के विकास ,प्रगति को समर्पित लोकप्रिय सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं,जो पूरी तरह से हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि एक और मोदी सरकार गांव,गरीब ,किसान,आदिवासी ,दलित,पिछड़ा,वंचित समाज केलिए समर्पित है तो दूसरी ओर परिवारवाद,वंशवाद,भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति में आकंठ डूबे आई एन डी ए के लोग किसी भी प्रकार से सत्ता प्राप्ति केलिए बेताब हैं।

उन्होंने लगा कि मोदी सरकार का विरोध करते करते कांग्रेस और उनके सहयोगी ठगबंधन के लोग राष्ट्र विरोधी शक्तियों से हाथ मिला चुके हैं। उनके कुकर्मों,देश विरोधी सोच और राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ गुप्त बंधन के कारण जनता ने कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष लायक भी नहीं समझा।

कहा कि देश की जनता राम के अस्तित्व को नकारने वाले,देश के विभाजन को स्वीकार करने वाले, टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े होने वाले,सेना के पराक्रम पर प्रश्न खड़ा करने वाले,देश को 20लाख करोड़ के घोटाले की सौगात देने वाले दलों को भली भांति समझ चुकी है।

कहा कि आज भारत की गौरवशाली परंपरा विश्व में महिमामंडित हो रही। दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने विश्व को अचंभित किया। सबका साथ ,सबका विकास, सबके विश्वास और सबके प्रयास से साकार हो रहा। ऐसे में विभाजन कारी तत्वों का षड्यंत्र अलग अलग रूप में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रकट हो रहा है।

Share via
Share via