IPS TRANSFAR

IPS TRANSFAR : सात आईपीएस का तबादला

Share
Link copied

Ranchi : झारखण्ड सरकार ने आईएएस का तबादला करने के बाद सात आईपीएस का तबादला किया है. इस बार अच्छी खबर यह भी है की परसो आईपीएस में प्रमोट हुए प्रमोटी आईपीएस अफसरों को जगह दी गयी है JAP 3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिला का एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई है.

1 जैप 3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिला का एसपी बनाया गया है.
2 रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित नौशाद आलम को साहिबगंज जिले का एसपी बनाया गया है.
3 एसटीएफ एसपी के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी बनाया गया है.
4 धनबाद ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित रिश्मा रमेशन को पलामू जिले का एसपी बनाया गया है.
5 नव प्रोन्नत प्रोन्नत आईपीएस दीपक कुमार शर्मा को गिरिडीह जिले का एसपी बनाया गया है.
6 नव प्रोन्नत आईपीएस डॉ विमल कुमार को सरायकेला जिले का एसपी बनाया गया है.
7 नव प्रोन्नत आईपीएस आईपीएस पीतांबर सिंह खेरवार को दुमका जिले का एसपी बनाया गया है.

जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे अधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया और उनका पदस्थापन नहीं किया गया है. वह पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देंगे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow