जलसहिया का धरना ,मानदेय बढ़ाओ
गिरिडीह से दिनेश।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह के बिभिन्न प्रखंडों के पंचायतो से आयी जलसहिया अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रही है. शनिवार से ही जिले की जलसहिया धरना पर है। इस धरना का नेतृत्व कर्मचारी संघ के महा सचिव अशोक सिंह कर रहे है। इस दौरान संघ के महा सचिव अशोक सिंह ने कहा की पूरे राज्य जल साहिया कार्य कर रही है इसका मानदेय 1 हजार है उसके अलावे प्रोत्साहन राशि का भुगतान करना था. परन्तु राज्य सरकार ने अब तक नहीं किया जससे जलसहिया के पास आर्थिक तंगी आ चुकी है. बताया गया की जलसहिया का खर्च भारत सरकार के जिम्मे है परन्तु सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। वही भारत सरकार एक मुश्त आवंटन देना चाहिए क्योकि केंद्र के पास पैसे की कोई कमी नही है लेकिन दुर्भाग्य ये है कि एक ही हेड के पैसे से मानदेय भी भुकतान तथा प्रोत्साहन राशि का पैसा भी भुगतान करना है इस बार अगर जल साहिया का मानदेय भुकतान नही होता है तो जल साहिया ने ठान लिया कि जब तक हमलोगों का 11 माह बकाया मानदेय जब तक नही मिलेगा तब तक हम लोग कार्यालय के समक्ष धरने पर डटे रहेंगे अगर उसके बाद भी नही मिला तो आने वाले दिनों में मुख्य मन्त्री के आवास को घेराव करेंगे। इस कार्यकर के दौरान एतवारी महतो सुसीला हैम्बरम सरीता डेवी प्रीति हेम्ब्रम , सितारा प्रवीण, मंजू देवी ,सोनी देवी ,वंदनी देवी ,मंटु साव सहित दर्जनों जलसहिया गण उपस्थित थे।

















