बेहतर इलाज के लिए शिक्षा मंत्री को ले जाया जाएगा एमजीएम चेन्नई, एयरलिफ्ट की तैयारी.

Share
Link copied

Team Drishti,

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्री जगरनाथ महतो को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं. रांची के मेडिका में इलाजरत कोरोना संक्रमित राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का हाल चाल जानने आज फिर मुख्यमंत्री पहुंचे. चेन्नई से आये विशेष मेडिकल टीम से हेमंत सोरेन नें बातचीत की और फिर निर्णय लिया कि बेहतर इलाज के लिए मंत्री जगरनाथ महतो को जल्द से जल्द चेन्नई ले जाया जायेगा. गौरतलब है कि झारखंड के एक मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की मौत कोरोना से पहले हो चुकी है. अब दूसरे कैबिनेट मंत्री जगरनाथ महतो को मुख्यमंत्री हर हाल में बचाने को तत्पर हैं.

बेहतर इलाज के लिए शिक्षा मंत्री को ले जाया जाएगा एमजीएम चेन्नई, एयरलिफ्ट की तैयारी.

गौरतलब है कि कोरोना से संक्रमित  शिक्षा मंत्री जगरनाथ  पिछले 20 दिनों से रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. संभावना है कि आज शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow