The NDA government under the leadership of Prime Minister Narendra Modi completed one year of its third term.

पोटका विधानसभा के जुडी स्टेडियम मैदान मे भाजपा के परिवर्तन यात्रा सभा कार्यक्रम का आयोजन

Share
Link copied

पोटका विधानसभा के जुडी स्टेडियम मैदान मे भाजपा के परिवर्तन यात्रा सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जहाँ 10 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम मे पहुंचे…

 

परिवर्तन यात्रा सभा कार्यक्रम मे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विशेस्वर टुडू,पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विधुत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेसानंद गोस्वामी,एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सरदार, जिला अध्यक्ष सुधांसु ओझा समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी महजूद रहें।

वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की झामुमो सरकार लोगो को ठग रही हैं, इस बार जाना लगभग उनका तय हैं,मईया योजना के नाम पर केवल ठगने का काम किया जा रहा हैं,यह सरकार राज्य की जनता और संसाधनों को दोहन कर रही हैं,कमीशन खोरी और भरस्टाचार काफ़ी बढ़ गई हैं इस बार झारखण्ड मे परिवर्तन की लहर हैं और भाजपा की सरकार बन रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा की इस बार झारखण्ड मे परिवर्तन की लहर चारो तरफ दिखाई पड़ रही हैं, भाजपा की सरकार बनना तय हैं, झारखण्ड मे घुसपैठ काफ़ी बढ़ गई हैं, भाजपा ही घुसपैठ को बाहर करेंगी।

एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्दर सरदार ने कहा की लोगो की भीड़ ही बता दिया परिवर्तन की लहर हैं,और कोल्हान मे 14 सीट भाजपा ला रही हैं, गठबंधन की सरकार से जनता परेशान हैं।

पोटका विधानसभा के जुडी स्टेडियम मैदान मे भाजपा के परिवर्तन यात्रा सभा कार्यक्रम का आयोजन

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow