potholes-or-potholes-road-risk-development

सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क? NH-143 पर ‘विकास गड्ढे’ बने हादसों का खतरा

Share
Link copied
potholes-or-potholes-road-risk-development
potholes-or-potholes-road-risk-development

सिमडेगा: सिमडेगा की लाइफलाइन कही जाने वाली NH-143 रांची-सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई हिस्सों में स्थिति ऐसी है कि वाहन चालकों को सड़क पर चलने से ज्यादा गड्ढों से बचकर निकलने की मशक्कत करनी पड़ रही है।

Advertisem
Advertisment

सोनारटोली में झा मोटर्स के पास बना बड़ा गड्ढा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग व्यंग्य में इसे ‘विकास गड्ढा’ कहने लगे हैं। इसी गड्ढे में एक व्यवसायी के गिरने से पैर की हड्डी टूटने की घटना भी सामने आ चुकी है। इसके बावजूद गड्ढे की स्थिति वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बनी हुई है।

Advertisment
Advertisment

खूंटीटोली से ओडिशा सीमा तक कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब बताई जा रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, बड़े वाहनों के टायर और अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।

Advertisment
Advertisment

NH-143 सिमडेगा को दूसरे जिलों और ओडिशा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की खराब स्थिति का असर आम लोगों के साथ-साथ व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है।

Advertisment
Advertisment

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे लंबे समय से बने हुए हैं, लेकिन उनकी स्थायी मरम्मत की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। सवाल यह है कि गड्ढे बनने के बाद भी उनकी मरम्मत के लिए इतना इंतजार क्यों? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था जागेगी?

Advertisment
Advertisment

गड्ढे महज सड़क की खराबी नहीं हैं, बल्कि ये हर दिन राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से NH-143 के खराब हिस्सों का जल्द निरीक्षण कर गड्ढों की स्थायी मरम्मत और सुरक्षित सड़क सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisment
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।