The NDA government under the leadership of Prime Minister Narendra Modi completed one year of its third term.

भाजपा का परिवर्तन यात्रा में कुर्सियां रही खाली।

Share
Link copied

 

गुमला जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र स्थित थाना मैदान में गुरुवार शाम को भाजपा का परिवर्तन रथ यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी सह मध्यप्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहुंच कर जनसभा को संबोधित किया। हालांकि कार्यक्रम में लोगों का उत्साह कम दिखा। काफी संख्या में कुर्सियां खाली रह गई‌….

JSSC CGL की परीक्षा में 2019, 2022, 2024 के कई सारे प्रश्न को दोहराया गया : अमर बावरी
कार्यक्रम में भाजपा के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने वर्तमान झारखंड सरकार के उपर आरोप लगाते हुए प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक का मामला उठाया।बालू समेत अन्य खनिज संपदा को लुटने का भी आरोप लगाया है‌। वही केंद्रीय मंत्री ने भी झारखंड सरकार को अआड़े हाथों लेते हुए बालू का मामला उठाया। झारखंड सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी गए कई सवाल उठाएं। झारखंड में सत्ता परिवर्तन की बात कही।मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव,भाजपा नेता अरुण उरांव, किरण बाड़ा,प्रवीण सिंह समेत कई भाजपा कई दिग्गज भी पहुंचे हुए थे।बावजूद इसके ग्रामीणों में उत्साह कम दिखा और सभा में लगाई गई काफी कुर्सियां खाली ही रह गई।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow