विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिले में चलाया गया चेकिंग अभियान।

विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिले में चलाया गया चेकिंग अभियान।

Share
Link copied
विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिले में चलाया गया चेकिंग अभियान।
Checking campaign was conducted in Dhanbad district regarding assembly elections

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश के बाद स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने को लेकर
बॉर्डर पर बने चेकपोस्ट, चेकनाका, रेलवे स्टेशन, आसपास के बाजारों में चुनाव के दौरान संघन जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी तरह का कोई भी हथियार, बड़ी रकम, अवैध मादक पदार्थ, ज्वेलरी आदि ले जाते हुए व्यक्ति की पहचान की जा सके।
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरीके से तैयार है। जिला के सभी बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही साथ दूसरे राज्य एवं जिला से प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच भी की जा रही है। कार्य में लगे सभी पदाधिकारी सघन जांच अभियान चलाकर बॉर्डर पर वाहनों की जांघ कर रहे है ताकि कोई भी किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित न कर सके। विशेष कर बंगाल से सटे बॉर्डर मैथन चेकपोस्ट में विशेष निगरानी रखी जा रही है । इसी कड़ी में गुरुवार को मैथन पुलिस के सब इंस्पेक्टर दिलशाद अली के नेतृत्व में पुलिस बल और सीआईएसएफ की टुकड़ियां सभी आने वाली गाड़ियों का जांच कर रही है।इधर मीडिया से बातचीत में मैथन थाना के सब इंस्पेक्टर दिलशाद अली ने बताया की चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सभी वाहनों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह का मादक पदार्थ, हथ्यार एवं पचास हजार से ज्यादा की राशि कोई ले जा ना सके वही उन्होंने बताया की अभी तक जांच में किसी भी तरह का नगद राशि या मादक पदार्थ एवं हत्यार बरामद नहीं हुआ है श्री अली ने कहा की मतदान संपन्न होने तक ये जांच अभियान चलता रहेगा

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow