गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संताल सहित पूरे राज्य मे रोटी बेटी और माटी क़ी खतरा है

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संताल सहित पूरे राज्य मे रोटी बेटी और माटी क़ी खतरा है

Share
Link copied

 

झारखण्ड के दुमका मे आयोजित एक चुनावी सभा मे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संताल सहित पूरे राज्य मे रोटी बेटी और माटी क़ी खतरा है. संताल मे बग्लादेशी घुसपैठी यहाँ के आदिवासी की बेटी क़ी अस्मिता के साथ उनकी जमीने हड़प ले रहे है. लेकिन झारखण्ड क़ी हेमंत सरकार अपनी वोट बैंक के खातिर चुप है. यही नहीं इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे अर्जी लगाई है.उन्होंने कहा कि हमने आर्डर दिया है कि ऐसे घुसपैठियों को चिन्हित कर उनके मतदाता सूची से नाम काटो और उसे बाहर करें.

उन्होंने हेमंत को कहा कि बांग्लादेश क़ी सीमा जल, जंगल,नदी से भरा है. ऐसे मे ये घुसपैठी इन्ही रास्तो का सहारा लेकर यहाँ घुसपैठ कर रही है. जिसे इनके स्थानीय अधिकारी सब जानते है. उन्होंने हेमंत सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि 23 तारीख तक खैर मना लो इस सरकार क़ी उलटी गिनती सुरु हो चुकी है.

इधर U CC पर बोलते हुये कहा कि इंडिया गठबंधन वाले भ्रम फैला रहा है कि आदिवासियों को इससे नुकसान होगा लेकिन इस कानून के आ जाने से आदिवासियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा.

इधर कश्मीर मे धारा 370 धारा हटाने के लिए कांग्रेस के समर्थन पर जोरदार हमला करते हुये कहा कि सुन लो राहुल इस कानून को आप क्या आपके चार पुश्ते भी इसे हटा नहीं सकती.उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस मुस्लिम को आरक्षण देना चाहती है तो यह आरक्षण यहाँ के एससी एस टी, ओबीसी और दलित का आरक्षण में कटौती करेगी लेकिन हमारी सरकार ऐसा होनें नहीं देगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से झारखण्ड को नक्सल वाद से मुक्त करा लिया गया है और जो बचे है उसे भी खत्म कर दिया जायेगा .

आदिवासी बहुल संताल परगना की विधानसभा सीटों साधने के लिए बताया कि नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों के लिए कई योजनाओं लागु की है और कई योजना शुरु होने वाली है।. उन्होंने कहा कि राज्य में 10 सिदो कान्हू म्यूजियम बनाया जायेगा जिसमें सिद्धू कान्हु की प्रतिमा लगाई जाएगी . उन्होंने कहा कि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा दिवस और झारखंड दिवस अब आदिवासी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जायेगा।इस दौरान पूरा पूरा पंडाल जय श्री राम और बन्दे मातरम के नारो से गूंज उठा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow