हाथियों के झुंड से दहशत

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा में वीरू ग्रीड के पास विशालकाय हाथियों के झुंड से लोग दहशत में है हाथियों का झुंड देखे जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों समेत वीरू ग्रिड शांति भवन मेडिकल सेंटर के लोगो मे डर का माहौल है वही दूसरी और रांची सिमडेगा मुख्य पथ के मुसाफिर व जिले के लोग कौतूहल वश हाथियों का झुंड देखने के लिए उत्सुक होकर पहुंच रहे हैं ।
हाथियों के झुंड से दहशत

ज्ञात हो कि हाथियों का झुंड पिछले 1 महीने से जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसानों के खेतों में तैयार फसलों को खाकर रौंदते हुए नुकसान कर ग्रामीणों के घर को गिरा कर हाथियों के झुंड ने ग्रामीण को भी रौंदा है
हाथियों के झुंड से दहशत

सोमवार की रात बीरू बिरकेरा में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने तीन ग्रामीणों के घर को तोड़ते हुए खेतों में लगी धान की फसल को भी बर्बाद कर दिया। हथियों द्वारा आतंक मचाये जाने के बाद अब तक विभाग के कर्मियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा सकता है ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की संख्या 20से30 के आसपास बता रहे है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow