जमशेदपुर पुलिस ने यात्री बस से 8 किलो गांजा किया बरामद, कंडक्टर गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है नशे की कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार जमशेदपुर की पुलिस कार्रवाई कर रही है और इसी के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से 8 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली मिली थी कि ओडिशा से पश्चिम बंगाल जाने वाले एक यात्री बस में गांजे का खेप जा रहा है। उसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की। हालांकि, बस के चालक को इसकी भनक लग गयी उसने कच्चे रास्ते से बस को ले जाने का प्रयास किया, मगर पुलिस की सक्रियता से बरसोल थाना क्षेत्र में यात्री बस को घर दबोचा गया।
तलाशी लेने पर उसमें से 8 किलो गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बस के कंडक्टर के मिली भगत से ही गांजा का कारोबार चल रहा था। कंडक्टर जयंत दास को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर करना होगा कार्य : हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु गठित संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की…

सलीमा टेटे को मिला अर्जुन अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मान देकर नवाजा
झारखंड के खिलाड़ी नेशनल टीम की जान रहे है । झारखंड की खिलाड़ी के वजह से हाकी में ओलंपिक पदक भी पा…
















