सलीमा टेटे को मिला अर्जुन अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मान देकर नवाजा
झारखंड के खिलाड़ी नेशनल टीम की जान रहे है । झारखंड की खिलाड़ी के वजह से हाकी में ओलंपिक पदक भी पा चुका है । अब नई स्टार है सलीमा टेटे । वो अपने खेल से अपनी एक पहचान बना चुकी है और यही वजह है की इस स्टार हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान से नवाजा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 वितरण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया जिसमें महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने खेल में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करने और देश को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने वाली सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड सम्मान सम्मानित किया ।
जाहिर है की झारखंड की शान सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली हैं,फिलहाल वो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं. राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सलीमा टेटे समेत 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया गया है. जाहिर है कि अर्जुन अवार्ड पिछले चार साल की अवधि में बेहतर प्रदर्शन, और अनुशासन की के लिए दिया जाता है. सलीमा को अर्जुन अवार्ड मिलने से पूरा झारखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है.
सलीम टेट के विषय में जाने तो साल 2016 में उनका चयन जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए हुआ था लेकिन कहते हैं ना जिसको आसमान छूना हो वह छोटी-मोटी कठिनाइयों से नहीं घबराता है ठीक उसी तरह सलीमा टेटे एक बार जूनियर टीम में गई तो मुड़कर कभी पीछे नहीं देखा वह लगातार आसमान छूती गई और आज हॉकी महिला नेशनल टीम की कप्तान है

ठंड में गरीबों को मिलने वाले कम्बलों की गुणवत्ता निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं : सरयू राय
ठंड में गरीबों को होने वाले कंबल वितरण में अनियमितता को लेकर झारखंड के वरिष्ठ नेता और विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री…

झारखंड की बेटी पूजा ने झारखंड का नाम किया रोशन। ट्राइबल ग्लोबल क्वीन वर्ल्ड का खिताब किया अपने नाम।
झारखंड की बेटी पूजा ने झारखंड का बढ़ाया सम्मान वर्ल्ड ग्लोबल ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता में जीत कर लॉटरी झारखंड। रांची:उड़ीसा के भुवनेश्वर…
















