MLA Rajesh Kachhap distributed bicycles among the students

विधायक राजेश कच्छप ने छात्र‎ छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरण 

Share
Link copied

विधायक राजेश कच्छप ने छात्र‎ छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरण 

MLA Rajesh Kachhap distributed bicycles among the students
MLA Rajesh Kachhap distributed bicycles among the students
मैट्रिक में टॉप टेन के विद्यार्थियों को करेगे सम्मानित :राजेश कच्छप 

ओरमांझी:प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजना, उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इससे पूर्व विधायक राजेश कच्छप, प्रखण्ड प्रमुख अनुपमा देवी, उप प्रमुख रिजवान अंसारी,बीडीओ कामेश्वर बेदिया, अंचल अधिकारी उज्जवल सुरेन जिप सदस्य सरिता देवी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से बल्लू फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं समारोह में पहुंचे विधायक का बीडीओ ने बुके देकर स्वागत किया। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों, बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने सहित छात्र छात्राओं के प्रति काफी संवेदनशील हैं। पूरे राज्य में सरकार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। हमारी सरकार में सीधे तौर पर जरुरतमंदों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने दिककत न हो इसे ध्यान में रखकर उन्हें साइकिल दी जा रही है। ताकि स्कूल आने जाने में बच्चों को कोई परेशानी न हो सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने कहा कि साइकिल मिलने से ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी व बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार प्रेमनाथ मुंडा, हरिमोहन महतो, मुबारक अंसारी सहित प्रखंड-अंचल व बीईईओ कार्यालय के कई अधिकारी-कर्मी मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow