Update Breaking शिक्षक संजय दास की बम मार कर हत्या : देखे वीडियो
देवघर से पंकज पांडेय की रिपोर्ट
देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरा सोल में आज सुबह शिक्षक दास की बम से मार कर हत्या कर दी गई, फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है
देवघर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा है। देवघर से सटे मधुपुर में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक की दिनदहाड़े बम फेंक कर हत्या कर दी।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक शिक्षक का नाम संजय दास है। लोगों ने बताया कि शिक्षक अपनी स्कूटी से किसी काम में जा रहे थे।इसी दरमियान पीपडा सोल के पास पहले से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने बम फेंक कर संजय दास की जान ले ली।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है और पिपरा सोल में करीब सैकड़ो लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया।
भोजपुरी मामले पर प्रशासन फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।मधुपुर के डीएसपी ने कहा कि अभी मामले पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।उच्च अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

















