घर मे आग लगने से महिला की मौत

घर मे आग लगने से महिला की मौत

Share
Link copied

घर में लगी आग, चपेट में आने से दंपत्ती की हुई मौत

रांची :रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबाडीह गोंड़ेया टांड़ गांव के रंजीत साहु के घर में देर रात आग लग गयी। घर में रखे डीजल और गैस टंकी के फटने से आग इतना बिकराल रूप ले लिया कि देखते ही देखते पुरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बावजुद रंजीत साहु और उसकी पत्नी अपने संपत्ती को बचाने की जद्दोजहद करने लगे इसी दौरान दोनों चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। घर में उनके 2 बच्चे भी थे जो छत से कुद कर अपनी जान बचाकर भागन में सफल हुये।

घटना की सुचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक आग अपना तांडव मचा चुका था। किसी तरह आग पर काबु पाया गया। मौके पर सोनाहातु पुलिस पहुंची और दोनों के शव को काफी मश्क्कत के बाद निकाल कर थाना ले गयी है। पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगलगी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी। लोगों में चर्चा है कि सिल्ली टाटा मुख्य मार्ग में होने के कारण इस जगह पर डीजल कटींग कर अवैध काम किया जाता था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow