धनबाद रेस्टोरेंट में लगी आग लाखों का नुकसान
विकास कुमार/धनबाद
धनबाद के रेस्टोरेंट d3 के मालिक के घर में लगी भीषण आग, आग लगने से लाखों की संपति हुआ जाल कर खाक, तीन फायरबिग्रेड की गाड़ी 3 घंटो मसकत के बाद पाया आग पर काबू।
धनबाद में आग ने एक फिर भीषण तबाही मचाई है सरायढेला थाना क्षेत्र शिवम कॉलोनी स्थित एक आवास में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस दौरान घर में रखे दो सिलेंडर भी बलास्ट हो गया आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। वही इस हादसे में करीब 20 से 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद स्टोर रूम में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए, जिससे जबरदस्त धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग को फैलते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। घर धनबाद के बिजनेसमैन समाजसेवी शांतनु चंद्र का बताया जा रहा है वह अपने परिवार के साथ
रेस्टोरेंट मालिक की सूझबूझ से बची कई जानें , शादी समारोह में निरसा गए हुए थे।
सूचना मिली कि घर में आग लग गई है, तो उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए फोन पर ही घर के सभी सदस्यों को तुरंत बाहर निकलने के लिए कहा। जैसे ही आग की सूचना मिली स्थानीय पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आग बुझाने के कार्य में मदद की। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले एक कमरे में लगी, फिर गैरेज होते हुए ऊपर के हिस्से तक पहुंच गई और पूरी तरह विकराल हो गई। वही फायर अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीम विस्तृत जांच कर रही है।


















