गिरिडीह पुलिस लाइन में आज पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरीडीह : आज गिरिडीह के नए पुलिस लाइन में पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह एसपी अमित रेनू और सीआरपीएफ बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज उपस्थित थे. इसके अलावा जिले के कनीय और वरीय पुलिस पदाधिकारी और सीआरपीएफ के पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी ने जवानों के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी.

गिरिडीह पुलिस लाइन में आज पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया.

इस दौरान पुलिस जवानों द्वारा एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया जिसे गिरिडीह एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज ने बताया कि जवानों की शहादत को कभी भूलना नहीं चाहिए, क्योंकि जवानों द्वारा ही देश सुरक्षित है समाज सुरक्षित है. जवान समाज की सुरक्षा हेतु एक तरफ आतंकवादियों से लड़ता है तो दूसरी तरफ नक्सलवाद और अपराधों के जड़ को खत्म करने में दिन रात प्रयास करता है, वही गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने बताया कि बहुत कम लोगों को शहीद होने का सौभाग्य मिलता है क्योंकि हमारे पुलिस जवान और अर्धसैनिक बल के जवान सभी मां भारती की आंचल में कोई आंच ना आवे इसके लिए खुद की जान को निछावर कर वतन की रक्षा करते हैं. आज के समाज को इन बलिदानी पुत्रों पर गर्व होना चाहिए. शहीद स्मरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह एसपी और सीआरपीएफ के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज ने शहीदों के परिजनों को बारी बारी से सम्मानित किया.

गिरिडीह पुलिस लाइन में आज पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया.

वही बताया कि देश की रक्षा वर्ष 2019 में कुल 264 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान शहीद हुए हैं, जिसमें झारखंड के 8 पुलिस पदाधिकारी और जवान भी शामिल है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow