ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जांबाज पुलिसकर्मियों को किया गया याद.

Share
Link copied

Team Drishti.

झारखण्ड सहित पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा में जान गंवाने वाले पुलिस के शहीद वीर योद्धाओं को आज रांची के जैप 1 में श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर शहीदो के परिजनों के साथ राज्य के डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने संवेदना प्रकट किया.

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जांबाज पुलिसकर्मियों को किया गया याद.

दस दिनों तक चलने वाले स्मृति दिवस कार्यक्रम में शहीदो से जुड़े कार्यक्रम पेश किया जाएगा. इस मौके पर डीजीपी एम वी राव ने कहा कि पुलिस की आलोचना होती रही है और होना भी चाहिए, इसमें सुधार की जरूरत है. पर जो लोग आपकी सुरक्षा में अपनी जान दिए है वो व्यर्थ नही जाना चाहिए.

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जांबाज पुलिसकर्मियों को किया गया याद.

गौरतलब है कि जनवरी 1960 में हुए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के इस्पेक्टर जनरल की वार्षिक मीटिंग में फैसला लिया गया की हर वर्ष 21 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow